पुलिस टीम एवं ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज Pvt.कंपनी का छापा पड़ते ही अवैध प्रिंटिंग प्रेस में मचा हड़कंप
हाईलाईटसः- ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया भंडाफोड़। पटना के नदी थाना इलाके में टीम ने की छापेमारी। मकान मालिक रघुवंश प्रसाद पर दर्ज हुई प्राथमिकी।
पटनाः बड़ी खबर राजधानी के नदी थाना इलाके की है जहां भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट जप्त किया गया है। ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के नदी थाना के मोदीपुर इलाके में विजय प्रिंटिंग प्रेस में अवैध रूप से नकली रैपर छापकर खुलेआम मार्केट में सप्लाई की जा रही है।
- हाईलाईटसः-
- ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया भंडाफोड़।
- पटना के नदी थाना इलाके में टीम ने की छापेमारी।
- मकान मालिक रघुवंश प्रसाद पर दर्ज हुई प्राथमिकी।
यह अवैध धंधा विजय प्रिंटिंग प्रेस के मकान मालिक रघुवंश प्रसाद एवं उसके संचालक द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय नदी थाना को सूचित करते हुए टीम गठित करते हुए थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ विजय प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी की गई। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान हमारे क्लाईंट कंपनियां SINTEX का रैपड़, सहित अन्य कंपनियों के रैपड़ भारी मात्रा में बरामद किया गया। इसके अलावा एक कंप्यूटर प्रिंटर फ्रेम और कलर भी बरामद किया गया। पुलिस टीम ने पूरे मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मकान मालिक रघुवंश प्रसाद को गिरफ्तार हुए इस मामले से जुड़े आरोपी की तालाशी में जुट गई है। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।